ग्राम बिनैका में निःशुल्क चिकित्सा शिविर सम्पन्न सी एस आर मद से ग्राम पंचायत बिनैका के शाला में रंगमंच का निर्माण , रोड क्रांक्रीटीकरण और मंदिर के पास में रंग मंच और कमरा निर्माण किया गया है

0


तिल्दा नेवरा -

संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड, के सौजन्य से समता फाउंडेसन और ऍम जी एम हॉस्पिटल रायपुर,उपाध्याय हॉस्पिटल रायपुर के विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम के सहयोग से ग्राम पंचायत बिनैका के पंचायत भवन में नि;शुल्क नेत्र परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीण अंचल में जरूरतमंद लोगों को सुलभ एवं निशुल्क नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना था।शिविर में आस-पास के आधा दर्जन से अधिक गावों के सैकड़ो ग्रामीणों ने निशुल्क नेत्र जाँच ,खून जाँच ,बी पी ,शुगर ,,जनरल चेकअप कराकर लाभ प्राप्त किया।विशेषज्ञों ने मरीजों को जांच कर उपचार परामर्श प्रदान किया गया। साथ हि आवश्यकता अनुसार मरीजों को आगे के उपचार के लिए पंजीकृत किया गया। शिविर में 3 लोगो मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन किया एवं उन्हें ऑपरेशन के लिए रायपुर ले जाया गया .सभी का निशुल्क आपरेशन संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड,के सहयोग से ऍम जी एम हॉस्पिटल रायपुर में किया जाएगा।आपरेशन कराने वालो के लिए आने जाने रहने की व्वस्था की गई है ।इस मौके पर संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड, की सी एस आर हेड श्रीमती शीतल गोयल ने संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड,ने की उनके द्वारा ग्राम पंचायत बिनैका सी एस आर मद से ग्राम पंचायत बिनैका के शाला में रंगमंच का निर्माण , रोड क्रांक्रीटीकरण और मंदिर के पास में रंग मंच और कमरा निर्माण किया गया है

 अपने दायित्व को बखूबी निभाने समय समय पर इस तरह के नि:शुल्क शिविर लगाकर जरूरत मंदों को मदद करता आ रहे है । शीतल गोयल ने कहा जाँच में जिन मरीजों को मोतियाबिंद निकला है उनका हमारे द्वारा मुफ्त में ऑपरेशन कराया जायेगा । उन्होंने कहा की हमें छोटी सी छोटी बीमारियों को हल्के में नहीं लेना चाहिए समय रहते डॉक्टरों से परामर्श कर स्वास्थ्य लाभ लेना चाहिए. हम चाहते हमारे क्षेत्र का हर व्यक्ति स्वस्थ और निरोग रहे । और इसी भावना से हमने इस शिविर का आयोजन किया है ।


शिविर में नि:शुल्क दवाओं नजर के चश्मे का निशुल्क वितरण किया गया ।।शिविर में प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत बिनैका के सरपंच .मुकेश बंजारे , उपसरपंच कमलेश ध्रुव , एवं पंच गण तथा ग्राम के गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहे,शिविर को सफल बनाने के लिए संभव स्टील ट्यूब लिमिटेड के एम जी के मूर्ति ,सुचिता जैन , लक्षमी ,राकेश कुमार निर्मलकर ,जितेंद्र वर्मा ने सराहनीय सहयोग रहा .

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment