नगर पंचायत की मनमानी! नियमों को दरकिनार कर सड़कों पर बढ़ाई जा रही दुकानें, सड़क चौड़ीकरण पर खतरा

0

 


*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*

*भानुप्रतापपुर*

 नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों में गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। कांकेर रोड और दल्ली राजहरा रोड पर बन रही दुकानों को निर्धारित सीमा से आगे बढ़ाकर बनाया जा रहा है, जिससे भविष्य में सड़क संकरी होने का खतरा बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमानुसार सड़क किनारे निर्माण के दौरान करीब 66 फीट तक जगह छोड़ी जाती है, ताकि यातायात सुचारू बना रहे और भविष्य में सड़क चौड़ीकरण में कोई बाधा न आए। लेकिन नगर पंचायत खुद ही इन नियमों की अनदेखी करते हुए दुकानों का निर्माण आगे बढ़ाकर करवा रही है।

आरोप यह भी है कि यदि कोई आम नागरिक इसी प्रकार नियमों का उल्लंघन कर निर्माण करता है, तो नगर पंचायत तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे रोक देती है। लेकिन जब खुद नगर पंचायत द्वारा निर्माण कराया जा रहा है, तब नियमों को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है।

कांकेर रोड और दल्ली राजहरा रोड जैसे व्यस्त मार्गों पर इस तरह का निर्माण आने वाले समय में यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर सकता है। इसके बावजूद प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment