नगर पंचायत अध्यक्ष पहुंचे भानुप्रतापपुर सुभाष पारा खेल निर्माण कार्य का जायजा लेने

0


*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*

*भानुप्रतापपुर*

भानुप्रतापपुर नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 11 नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सुभाष पारा खेल ग्राउंड मैदान में बन रही बाउंड्री वॉल का आज 9 अप्रैल को जायजा लेने पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर कार्य स्थल पर ठेकेदार प्रकाश यदु को बुलाकर अच्छे से बाउंड्री वॉल में क्यूरिन (पानी ) डालने को कहा और काम में गुणवत्ता रखने की बात कही , कई सालों से खेल प्रेमियों परावासियों ने लगातार ग्राउंड में बाउंड्री वॉल बनाने की मांग कर रहे थे ताकि खेल प्रेमी सुरक्षित होकर अपना खेल खेले इसलिए बाउंड्री वॉल की बहुत आवश्यकता थी इसको ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ने किसी राठौर ने अपने इस दूसरे कार्यकाल में प्राथमिकता से सुभाष पारा वार्ड वासियों सहित शहर के अन्य खेल प्रेमियों के लिए बाउंड्री वॉल बनाने की बात कही थी, और वह कार्य प्रारंभ हो चुका है। भानुप्रतापपुर निरंतर निखिल सिंह राठौर के पहले कार्यकाल में भी विकास की गाथा गति को अंजाम दे चुके हैं ,और अपने इस दूसरे कार्यकाल में भी वे भानु प्रतापपुर शहर के विकास के लिए हर संभव मदद प्रयास कर रहे हैं ,जिसके लिए शहर की जनता उन्हें बहुत बहुत आशीर्वाद भी प्रदान की है, इस अवसर पर प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा प्रचार प्रसार मंत्री नरोत्तम सिंह चौहान विमल महंत त्रिलोक, सुदीप सरकार उपस्थित थे।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment