सेरंगदाग में बालाजी टाइल्स मार्बल कंपनी पर उठे सवाल, खनन कार्य में लापरवाही के आरोप।

0


रिपोर्टर शादाब अंसारी 

कुसमी (बलरामपुर) के सेरंगदाग क्षेत्र में संचालित बालाजी टाइल्स मार्बल कंपनी इन दिनों चर्चा में है। कंपनी पर बॉक्साइट खनन कार्य के दौरान गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप लग रहे हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार मजदूरों से बिना हेलमेट और आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के काम कराया जा रहा है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि खदान क्षेत्र में प्राथमिक चिकित्सा (मेडिकल) सुविधा का अभाव है और आपात स्थिति से निपटने के लिए कोई ठोस व्यवस्था मौजूद नहीं है। इसके अलावा मजदूरों के लिए पीने का साफ पानी, छाया व विश्राम स्थल जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई गई हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 2-3 वर्षों से यहां खनन कार्य लगातार जारी है, लेकिन सुरक्षा नियमों की लगातार अनदेखी की जा रही है। कई बार शिकायत के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस गंभीर मुद्दे पर कब तक संज्ञान लेते हैं और मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment