दुर्गूकोंदल सड़क हादसे में दोस्त की मौत, आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*
*भानुप्रतापपुर*
दुर्गूकोंदल नशे में ट्रक चलाने की लापरवाही एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई। अपने ही दोस्त की मौत का कारण बने आरोपी को दुर्गूकोंदल पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी डिगेश्वर उर्फ डिग्गू नुरेटी (25 वर्ष) निवासी बाजारपारा, दुर्गूकोंदल ने 4 अप्रैल 2026 को अपने जन्मदिन के मौके पर दोस्तों के साथ हेलीपैड के पास शराब सेवन किया था। इसी दौरान मृतक रितिक रोशन मरकाम नशे की हालत में ट्रक के सामने ही सो गया, जबकि अन्य साथी वहां से चले गए।
आरोपी को यह जानकारी होने के बावजूद उसने नशे में ट्रक चलाया, जिससे रितिक मरकाम ट्रक की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी को दियागांव जंगल क्षेत्र से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। घटना में प्रयुक्त ट्रक CG 04 LD 5769 को भी पुलिस ने बरामद कर जब्त कर लिया है।
इस संबंध में थाना दुर्गूकोंदल में अपराध क्रमांक 12/2026 धारा 105 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।



0 Comments
Post a Comment