भानुप्रतापपुर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुद ICU में
*पत्रकारों को रोकना, धमकाना और मारपीट करना गलत जनपद अध्यक्ष सुनाराम तेता*
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*
*भानुप्रतापपुर*
भानुप्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इन दिनों खुद गंभीर अव्यवस्था का शिकार नजर आ रहा है। अस्पताल की हालत ऐसी हो चुकी है कि मरीजों के इलाज से पहले यहां की व्यवस्था का इलाज जरूरी महसूस हो रहा है। अव्यवस्था, लापरवाही, मनमानी और जवाबदेही की कमी ने अस्पताल की साख पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जनपद अध्यक्ष सुनाराम तेता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बिगड़ती व्यवस्था पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि *पत्रकार* अपना दायित्व निभा रहे हैं। अस्पताल की अव्यवस्था, मरीजों की परेशानी और स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति को सामने लाना उनका काम है। ऐसे में पत्रकारों को अस्पताल जाने से रोकना, उनके साथ अभद्रता करना, धमकाना या मारपीट करना पूरी तरह गलत और निंदनीय है।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि अस्पताल में सब कुछ ठीक है तो फिर पत्रकारों के प्रवेश पर रोक लगाने की चर्चा क्यों हो रही है? यह सवाल अपने आप में बहुत कुछ बयान करता है। अस्पताल प्रबंधन को जवाब देने के बजाय सवाल पूछने वालों को रोकने की कोशिश करना इस बात का संकेत है कि कहीं न कहीं गंभीर लापरवाही छुपाने की कोशिश की जा रही है।


0 Comments
Post a Comment