माटी के स्वाद : स्वाभिमान के साथ” कार्यक्रम 10 मई को रायपुर में

0


तिल्दा नेवरा। छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ द्वारा छत्तीसगढ़ की पारंपरिक जीवनशैली, खानपान और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “माटी के स्वाद : स्वाभिमान के साथ” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 10 मई 2026, रविवार को छत्तीसगढ़ अग्रवाल भवन में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होगा।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों, लोकसंस्कृति और ग्रामीण जीवनशैली की विशेष झलक देखने को मिलेगी। आयोजन के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, खानपान और सामाजिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार “माटी के स्वाद : स्वाभिमान के साथ” कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपनी मिट्टी, संस्कृति और पारंपरिक खानपान से जोड़ना है। साथ ही स्वास्थ्यवर्धक देसी भोजन और सामाजिक एकता के संदेश को भी बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े लोगों की उपस्थिति रहने की संभावना है। आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment