जामगांव सरस्वती शिशु मंदिर का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत, तिलक लगाकर किया बच्चों का अभिनंदन

0


नरहरपुर । कांकेर जिला अंतर्गत विकासखंड नरहरपुर के ग्राम जामगांव स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस वर्ष विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें बच्चों ने अपनी मेहनत और लगन से उत्कृष्ट अंक प्राप्त किया। परीक्षा परिणाम वितरण के दौरान सफल छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्रक प्रदान कर सम्मानित किया गया।


इस वर्ष की परीक्षाओं में विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन का परिचय देते हुए शानदार अंक हासिल किए हैं। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि बच्चों के इस शानदार प्रदर्शन से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रौशन हुआ है।


"विद्यालय के परीक्षा परिणाम की घोषणा के अवसर पर प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने मेधावी छात्र-छात्राओं के नामों की घोषणा की। विद्यार्थियों ने न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा दिखाई, बल्कि विद्यालय के अनुशासित और संस्कारयुक्त वातावरण का परिचय देते हुए मेरिट सूची में उच्च स्थान प्राप्त किया।


विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की सूची इस प्रकार रहीः


कक्षा अरुणः कल्पित मरकाम (95.2%) ने प्रथम, धनेन्द्र कुमार यादव (93.6%) ने द्वितीय और सृष्टि सुरोजिया (92.7%) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


कक्षा उदयः माही नेताम (94.1%) ने प्रथम, जिज्ञासा मरकाम (92.6%) ने द्वितीय और हर्षिता चन्द्रवंशी (90.8%) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


कक्षा प्रथमः छाया यादव (93.8%) ने प्रथम, प्रियांशी साहू (91.9%) ने द्वितीय और जिज्ञासा जोरी (91.5%) ने तृतीय स्थान हासिल किया।


कक्षा द्वितीयः रेणुका रावत (93.3%) ने प्रथम, भूमिका झूरी (91.4%) ने द्वितीय और चित्रवल्लभ नेताम (90.7%) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


कक्षा तृतीयः उपेन्द्र कुमार नेताम (93.2%) ने प्रथम, शबनम नेताम (92%) ने द्वितीय और हर्षिता साहू (90.4%) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


कक्षा चतुर्थः बासनी मरकाम (92.2%) ने सफलता का परचम लहराया।


कक्षा पंचमः जिशांशु मण्डावी (85.5%) और प्रिंस नेताम (82%) ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।


कक्षा षष्ठमः बीरा मण्डावी (91.6%), मयंक नाग (76.2%) और दीपांजली यादव (72.4%) ने क्रमशः स्थान प्राप्त किए।


इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती निशा शोरी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्रक प्रदान किए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों पर विशेष जोर दिया जाता है, जिसका परिणाम बच्चों के प्रदर्शन में दिखाई दे रहा है।


इस अवसर पर अभिभावक संजय शोरी और नरेंद्र नाग ने बच्चों की सफलता की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की। कार्यक्रम में शिक्षिका रंजना मरकाम, सत्यभामा साहू, डिकेश्वरी साहू और आचार्य विशेश्वर जुर्री ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान संतोष चौहान, गौरव शोरी, रोहित कुंजाम, लखन यादव, पुनीत सलाम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व पालक उपस्थित रहे।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment