*6 वर्षीय बच्ची से हैवानियत के आरोपी के खिलाफ फूटा जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी का गुस्सा, फांसी देने की मांग दिया ज्ञापन *
तिल्दा नेवरा –एक तरफ जहां समाज में बेटियों की सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं…वहीं ऐसी घटनाएं उन दावों पर सवाल खड़े कर देती हैं…आखिर कब सुरक्षित होंगी मासूम बेटियां…?
तिल्दा नेवरा क्षेत्र में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना के विरोध में जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी ने एस डी एम और थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा में ज्ञापन सौंपा और फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से दोषी को फांसी की सजा देने की मांग की
जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा की दोषी के ऊपर जल्द से जल्द कार्यवाही नहीं किया जाता और उसे फांसी नहीं दिया जाता तो उग्र आंदोलन किया जायेगा
ज्ञापन देने के लिए विशेष रूप से जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्तागण , भारी संख्या में उपस्थित रहे


0 Comments
Post a Comment