97.50% अंकों के साथ सौम्या साहू ने राज्य टॉप 10 में बनाई जगह रानी सौरभ जैन पार्षद ने सौम्य के निवास पहुंचकर साल से सम्मान कर बधाई दी

0

 


तिल्दा-नेवरा, रायपुर:

कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सौम्या साहू ने 97.50% अंक प्राप्त कर राज्य की टॉप 10 सूची में स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि से क्षेत्र एवं विद्यालय में हर्ष का माहौल है।


सौम्या साहू पी. एम. श्री. प्रियदर्शिनी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय नेवरा - तिल्दा की प्रतिभाशाली छात्रा हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, नियमित अध्ययन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता प्राप्त की।


सौम्या के पिता श्री मुकेश कुमार साहू एवं माता श्रीमती कादम्बिनी साहू ने बेटी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे निरंतर परिश्रम और समर्पण का परिणाम बताया।


विद्यालय के प्राचार्य श्री राजेंद्र कुमार बंजारे ने सौम्या को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता पूरे विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने बताया कि विद्यालय के शिक्षकगण—श्री अश्वनी कुमार कर्ष, श्री बेदराम, श्री प्रशांत कटारिया, श्री वेदप्रकाश साहू, श्रीमती अंकिता परगनिहा एवं श्रीमती आयशा खान—के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।


इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने भी सौम्या साहू को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सौरभ रानी जैन (पार्षद वार्ड क्रमांक 21, नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा), डॉ. राजेश कुमार चंदानी (प्राचार्य, बी.एन.बी. शासकीय उ. मा. विद्यालय नेवरा) तथा डॉ. एल. पी. साहू एवं सौरभ जैन ने इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताते हुए सौम्या के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


सौम्या साहू की इस सफलता ने अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया है और पूरे क्षेत्र में उनकी सराहना की जा रही है।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment