नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल
कांकेर। पुलिस अधीक्षक (SP) श्री निखिल कुमार राखेचा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जिले में अपराधों पर नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सिटी कोतवाली पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी सन्नी नाग उर्फ राजू (33 वर्ष), निवासी टिकरापारा को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने नाबालिग पीड़िता को डरा-धमकाकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया। मामले की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की। जांच के दौरान साक्ष्य एवं तथ्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी मारपीट, जुआ एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड होने के कारण पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर पहलू पर बारीकी से जांच की जा रही है तथा आरोपी के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है। वहीं पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े अपराधों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और ऐसे मामलों में तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी।
कांकेर पुलिस अधीक्षक (SP) श्री निखिल कुमार राखेचा के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी महिलाओं, बच्चों या किसी भी प्रकार के अपराध की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।
पुलिस हेल्पलाइन नंबर : 9479155125 किसी भी आपात स्थिति, अपराध की सूचना या समस्या होने पर तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें और अपनी समस्या बताएं। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अपराध रोकने में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत दें।

0 Comments
Post a Comment