भीरागांव को मिली बड़ी सौगात, विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने ग्रामीणों को दिया पानी टैंकर, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

0
भानुप्रतापपुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत भीरागांव में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए क्षेत्रीय विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने ग्राम पंचायत को पानी टैंकर की सौगात दी। ग्रामीणों द्वारा कई वर्षों से पानी टैंकर की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। विधायक की इस पहल से गांव में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।

ग्राम पंचायत भीरागांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पानी टैंकर का लोकार्पण जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनाराम तेता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे और गांव को मिली इस सुविधा पर प्रसन्नता व्यक्त की।

ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी के मौसम में गांव में पेयजल संकट की स्थिति गंभीर हो जाती थी। कई बार लोगों को दूर-दराज क्षेत्रों से पानी लाना पड़ता था। ऐसे में पानी टैंकर की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। विधायक द्वारा उपलब्ध कराए गए इस टैंकर से अब गांव में पेयजल आपूर्ति सुचारु रूप से हो सकेगी और लोगों को काफी राहत मिलेगी।

ग्रामीणों ने कहा कि यह पानी टैंकर केवल दैनिक उपयोग के लिए ही नहीं, बल्कि गांव में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के दौरान भी बेहद उपयोगी साबित होगा। विशेष रूप से छठी कार्यक्रम, मरनी, बिहाव, देवजात्रा एवं अन्य सामुदायिक आयोजनों में पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी।

कार्यक्रम में सरपंच बेबी गावड़े, जनपद सदस्य भुनेश्वर कोरेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मिंदी सोनवानी, उपसरपंच धर्मेंद्र रावटे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सचिव रवि साहू, वार्ड पंच हरि गावड़े, पूर्व उपसरपंच रोहित धाकड़े सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

इसके अलावा गोपाल जयते, रामकृष्ण उइके, सीताबाई कोडोपी, मुन्नीबाई करंगा, अमिता जयते एवं मुकेश टाड़िया भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने विधायक सावित्री मनोज मंडावी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह टैंकर गांव के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा और इससे वर्षों से बनी पेयजल समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी। गांववासियों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास एवं मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए इसी तरह कार्य किए जाते

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment