पश्चिम बंगाल, असम और पुड्डुचेरी में भाजपा ऐतिहासिक जीत विजय रैली

0


 तिल्दा नेवरा -बंगाल और असम में बीजेपी की शानदार जीत पर छत्तीसगढ़ भाजपा में हर्ष का माहौल है। तिल्दा नेवरा में विधायक एवं राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा की उपस्थिति में में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को जीत की बधाई दी। मिठाई बांटकर एक दूसरे को गले लगकर बधाई और शुभकामनायें दी। इस दौरान में जमकर ढोल नगाड़े बजे और रैली निकला गया । 

 राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा की पश्चिम बंगाल, असम और पुड्डुचेरी में भाजपा की यह ऐतिहासिक जीत जनता के अटूट विश्वास और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है।


आज तिल्दा में इस ऐतिहासिक जीत के अवसर पर आयोजित विजय रैली में साथी कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होकर इस विराट विजय का उत्सव मनाया।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment