आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त तिल्दा मेधा मिश्रा की कार्यवाही
*आरोपी के विरुद्ध छ.ग.आब.अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) , 59(क)के तहत कार्यवाही *
तिल्दा नेवरा
ग्राम बेमता थाना तिल्दा नेवरा के एक पान ठेले से आरोपी सुनील कुमार देवांगन पिता रोशन लाल देवांगन निवासी सिमगा जिला बलौदा बाज़ार से 5 नग बोतल बुडवाइज़र मैग्नम बियर, 2 नग बोतल आल सीजन, 2 नग बोतल RS , 3 नग पाव गोल्डन टच,2 नग पाव RC, 2 नग पाव २०-२० व्हिस्की, 2 नग पाव जिप्सी, 2 नग पाव फ्रंटलाइन ब्लू, 3 नग पाव 7PM व्हिस्की विदेशी मदिरा व्हिस्की 5.52 बल्क लीटर तथा विदेशी बीयर माल्ट -3.25 बल्क लीटर जब्त किया गया ।आरोपी के विरुद्ध छ.ग.आब.अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) , 59(क)के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया गया उक्त प्रकरण आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त तिल्दा मेधा मिश्रा द्वारा पंजीबद्ध किया गया ।
उक्त कार्यवाही में आबकारी मुख्य आरक्षक दिगंबर भूरा और वाहन चालक रेवाराम का विशेष योगदान रहा।


0 Comments
Post a Comment