ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी जोरदार टक्कर, इंजन-ट्रॉली हुए अलग, युवती गंभीर घायल ।गोवर्धन यदु तिल्दा

0

 *तिल्दा नेवरा* से लगे ग्राम कोटा में शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, एक ट्रैक्टर में चालक अपनी पत्नी के साथ खेत जाने के लिए चौराहे पर पहुंचा था। इसी दौरान विद्याश्री राइस मिल की ओर से तेज रफ्तार में आ रही ट्रक ने चौराहे पर ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर का इंजन और ट्रॉली दो हिस्सों में अलग हो गए। हादसे में ट्रैक्टर चालक दूर जा गिरा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। वहीं ट्रैक्टर में सवार युवती भी बुरी तरह घायल हो गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर मौके से फरार हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक का नंबर CG 04 HF 3305 बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment