गजेन्द्र यादव उच्च शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा तरेंगा राज वैवाहिक पत्रिका का विमोचन ।
तिल्दा नेवरा गोवर्धन यदु
तरेंगा राज एवं छत्तीसगढ़ ठेठवार यादव महासभा भाटापारा के संयुक्त तत्वाधान में प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के करकमलों से वैवाहिक पत्रिका का विमोचन किया गया इस पत्रिका के विमोचन से सामाजिक वर वधु ढूंढने में बहुत सुविधा होगी
पत्रिका के माध्यम से सही जानकारी प्राप्त हो सकता है यह पत्रिका एक सेतु का काम करेगा जो की वैवाहिक संबंध जोड़ने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा आगे मंत्री जी ने कहा कि इस प्रकार के प्रयासों से सामाजिक रिश्ते अधिक प्रगाढ़ होंगे और आने वाली पीढ़ी को नई दिशा मिलेगी आगे मंत्री जी ने इस साधुवाद पल के लिए तरेंगा राज के अध्यक्ष कैलाश यदु अधिवक्ता,
यादव महासभा भाटापारा अध्यक्ष पुहूप राम यदु सेवानिवृत सीईओ, महामंत्री गंगा प्रसाद यदु, सर्व यादव समाज अध्यक्ष रमेश यदु, महामंत्री सुरेश यदु अधिवक्ता, छत्तीसगढ़ प्रदेश ठेठवार यादव प्रांताध्यक्ष परमानन्द यादव, महामंत्री नरोत्तम यदु सहित उपस्थित समाजिक बंधुओं को को बधाई दिया।

0 Comments
Post a Comment