शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा श्रद्धांजलि दी।
तिल्दा नेवरा -भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की 62वीं पुण्यतिथि कांग्रेस भवन तिल्दा में मनाई गई देश हित में किए गए उनके कार्यों को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया
पंडित नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने और देश को तरक्की की राह पर ले कर चलने का काम किया ।
तिल्दा नगर शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से उन्हें श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजितेश शर्मा, रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुनील सोनी, कार्य सारिणी सदस्य नीरज राठी, पुर्व एल्डरमैंन दिलीप कुमार देवांगन, मंडल अध्यक्ष गोवर्धन यदु, तिल्दा,मंडल अध्यक्ष विजय हरिरामानी,अनुप रावानी, मुरली मनोहर वर्मा, कैलाश गांधी, विनोद कुमार सोनी, पुर्व पार्षद नरेश कुमार मानिकपुरी, सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे हैं।

0 Comments
Post a Comment