संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड में रक्तदान महाअभियान संपन्न, 227 यूनिट रक्त एकत्रित
तिल्दा नेवरा (छत्तीसगढ़),
संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड परिसर में 14 जून विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष मे दिनांक 13 जून 2026 को ‘बिलासा ब्लड सेंटर’ के सहयोग से एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस महाअभियान में संभव ग्रुप के कर्मचारियों और प्रबंधन ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सेवा की एक अनूठी मिसाल पेश की।
इस एक दिवसीय रक्तदान शिविर में पूरे संभव ग्रुप परिवार के सामूहिक प्रयास से कुल 227 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। ग्रुप के विभिन्न केंद्रों से मिला योगदान इस प्रकार रहा:* सरोरा यूनिट: 149 यूनिट* कुथरेल यूनिट: 72 यूनिट
*संभव सेवा हॉस्पिटल 06 यूनिट
इस अभियान की सफलता पर संभव ग्रुप के प्रबंधन ने सभी रक्तदाताओं, कार्यक्रम समन्वयकों और बिलासा ब्लड सेंटर की मेडिकल टीम के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है।
ग्रुप के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस अवसर पर कहा, "यह 227 यूनिट एकत्रित रक्त केवल एक आंकड़ा नहीं है, बल्कि यह संकट के समय 227 परिवारों के लिए एक नई उम्मीद, जीवन और मुस्कान लेकर आएगा। जब सेवा का सच्चा संकल्प हो और पूरी टीम का साथ हो, तो हर बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। संभव ग्रुप ने आज एक बार फिर अपने मूल मंत्र को सिद्ध कर दिया है कि — 'सब संभव है'।"
शिविर के दौरान बिलासा ब्लड सेंटर की डॉक्टरों की टीम द्वारा सभी रक्तदाताओं के स्वास्थ्य की जांच की गई और सुरक्षित तरीके से रक्तदान संपन्न कराया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया।

0 Comments
Post a Comment