26 जून 2026 दिन शुक्रवार को ग्राम बरौदा विधानसभा में 36 गढ़ झेरिया यादव समाज का प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुआ।
गोवर्धन यदु*
तिल्दा- नेवरा 26 जुन 2026 दिन शुक्रवार को ग्राम बरौडा विधानसभा 36 गढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव का स्वागत रायपुर जिला अध्यक्ष रामलाल यादव एवं सभी कार्यकारिणी सदस्यों व पथरीगढ़ परिक्षेत्र के पदाधिकारियों द्वारा एक साथ माला, पुष्प गुच्छ,शाल एवं श्रीफल देकर किया गया।समाज के सभी अतिथियों,ग्राम वासियों, कार्यकारिणी सदस्यो को संबोधित करते हुए जगनीक यादव ने कहा कि 36 गढ़ में यादव समाज की बहुलता होते हुए भी राजनीति के क्षेत्र में राजनीतिक दलों द्वारा समाज को राजनीति में नजरअंदाज किया जाता रहा है।जो राजनीतिक दल आने वाले चुनाव में यादव समाज का सम्मांन करेगा,यादव समाज उसका समर्थन करने की बात कही गई।इस बैठक में 28 वे आम सभा के मुख्य अतिथि चयन के साथ प्रदेश स्तरीय आम सभा तैयारी संबंधी कार्यक्रम की रूपरेखा व निर्णय संबंधी चर्चा के साथ सभी जिला समिति के चुनाव, आय व्यय एवं प्रदेश समिति के कार्यसंचालन में व्यवस्था पर विशेष चर्चा किया गया। 36 गढ़ झेरिया यादव समाज के राजनीतिक विकास के लिए दशा एवं दिशा तय करने पर निर्णय लिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रायपुर जिला अध्यक्ष रामलाल यादव ने कहा कि आज समाज एकल परिवार का हो गया है।यह संकट आज समाज के लिए विकराल होते जा रहा है।इस बात के लिए गहन मंथन से विचार की आवश्यकता है।समाज से रिश्ता टुटने का मुख्य कारण नशा और मोंबाइल हैं। इस आयोजन में प्रदेश , जिला, परिक्षेत्र,पार,डीह व ग्रामीण स्तर के पदाधिकारियगण के साथ मुख्य रूप से भगत यादव,मनहोरी लाल यादव ,रमेश यादव,मोंहन यादव,प्यारे यादव,टेकराम यादव, छगन यादव,श्रीमती कांन्तिरानी यादव,श्रीमती कोमल यादव, श्रीमती लक्ष्मी यादव,सेवाराम यादव,भोंकु यादव,तिलक राम यादव,राजु यादव,प्रदीप यादव,भिखारी यादव,शांन्तु यादव,कैलाश यादव,गणेश यादव,हरिकिशन यादव,आत्मा राम यादव,गजानंद यादव,मिलन यादव,मोंती राम यादव,गोपाल यादव,दिनेश यादव,मुनेश यादव,पोषण यादव,गोकुल यादव,रामकुमार यादव,तुकाराम यादव,गैंन्दू राम यादव,श्रवण कुमार यादव,आदि अनेक स्वजातीय बंन्धुगण उपस्थित रहे।*

0 Comments
Post a Comment