मंत्री रामविचार नेताम से आदिवासी समाज प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट करके सामाजिक भवन के विकास कार्यों को लेकर सौंपा ज्ञापन,
नरहरपुर। आदिवासी समाज जामगांव परिक्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने नया रायपुर स्थित आवासीय कार्यालय में छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास, कृषि विकास, किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, मछली पालन एवं पशुधन विकास मंत्री माननीय रामविचार नेताम से सौजन्य मुलाकात कर क्षेत्र के सामाजिक विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आदिवासी समाज की आवश्यकताओं से अवगत कराते हुए जामगांव परिक्षेत्र के आदिवासी सामाजिक भवन में विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की स्वीकृति हेतु ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को बताया कि सामाजिक भवन में पर्याप्त मूलभूत सुविधाओं का अभाव होने के कारण समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। भवन में आवश्यक अधोसंरचना एवं विकास कार्य होने से क्षेत्र के आदिवासी समाज को स्थायी सुविधा उपलब्ध होगी तथा सामाजिक गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिलेगी।
मंत्री रामविचार नेताम ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रस्तावित निर्माण कार्यों का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास, सामाजिक उत्थान तथा बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है और समाजहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
इस अवसर पर आदिवासी समाज जामगांव परिक्षेत्र के अध्यक्ष श्री विष्णुराम मड़ावी, पूर्व सेठिया श्री पहाड़ सिंह पोया, सलाहकार श्री विश्राम मंडावी, सचिव श्री संजय सोरी, ग्राम पटेल श्री प्रेमलाल तारम, संरक्षक श्री फूलसिंह जूरी, ग्राम पटेल श्री खम्मन नेताम तथा भाजपा मंडल नरहरपुर के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार भास्कर सहित समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मुलाकात के अंत में प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री रामविचार नेताम का समाज की समस्याओं को गंभीरता से सुनने एवं सकारात्मक आश्वासन देने के लिए आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास जताया कि मंत्री के निर्देशों के अनुरूप आदिवासी

0 Comments
Post a Comment