जब जनता दर्द में थी, कांग्रेस उनके बीच खड़ी थी।
गोवर्धन यदु
तिल्दा नेवरा छत्तीसगढ़ रायपुर से लगे हुए नकटी गांव पहुंचकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी, पूर्व मंत्री श्री धनेन्द्र साहू जी, पूर्व मंत्री शिव डहरिया जी, वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा जी,जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर/ग्रामीण श्री पप्पू बंजारे जी, श्री कुमार मेनन जी तथा कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रभावित ग्रामीणों से भेंट कर उनकी पीड़ा सुनी और उनके साथ एकजुटता व्यक्त की।
लोकतंत्र में विपक्ष का दायित्व केवल सवाल उठाना नहीं, बल्कि हर संकट की घड़ी में जनता के साथ खड़ा होना भी है। कांग्रेस ने सरकार से प्रभावित परिवारों के लिए न्यायपूर्ण, मानवीय और सम्मानजनक समाधान सुनिश्चित करने की मांग की।
कांग्रेस हर पीड़ित परिवार की आवाज़ बनकर उनके अधिकारों और सम्मान की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ती रहेगी।

0 Comments
Post a Comment