पुलिस थाना का घेराव कांग्रेस पार्टी के पुर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होगे शामिल

0
 गोवर्धन यदु
तिल्दा नेवरा -तिल्दा जनपद पंचायत एवं ब्लॉक के ग्राम अल्दा व देवरी में भाजपा के संरक्षण में कथित रूप से फर्जी एनओसी के आधार पर प्लांट स्थापित किए जाने के मामले में उपरोक्त गांव के पंचायत पदाधिकारीयो एवं ग्रामीणों द्वारा  तिल्दा थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत दर्ज होने के बावजूद आज तक दोषियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं होना प्रशासन की निष्क्रियता को दर्शाता है।
फर्जी एनओसी जारी करने वाले जिम्मेदार व्यक्तियों की गिरफ्तारी एवं मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर 22 जून 2026 दिन सोमवार को तिल्दा थाना घेराव किया जाएगा।
इस आंदोलन में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी तथा बलौदाबाजार विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश नितिन त्रिवेदी जी की विशेष उपस्थिति रहेगी। उनके नेतृत्व में कांग्रेसजन एवं क्षेत्रवासी दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर तिल्दा थाना का घेराव करेंगे।
दिनांक : 22 जून 2026दिन सोमवार को 
समय : दोपहर 12:00 बजे
एकत्रीकरण स्थल : बजरंग मंदिर, दीनदयाल चौक, तिल्दा शहर
कार्यक्रम : तिल्दा थाना घेराव
विशेष सूचना : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 20 जून से 29 जून तक अभनपुर में आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में सहभागिता के कारण मेरी व्यक्तिगत उपस्थिति कार्यक्रम में संभव नहीं हो पाएगी। किंतु मैं जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिल्दा ग्रामीण एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिल्दा शहर के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेसजन साथियों से आग्रह करता हूँ कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस जनहित के आंदोलन को सफल बनाएं तथा फर्जी एनओसी जारी करने वाले दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को मजबूती प्रदान करें।
यह जानकारी राजेंद्र पप्पू बंजारे
जिलाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण बलदाऊ साहू
अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिल्दा ग्रामीण अजितेश शर्मा
अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिल्दा शहर मंडल अध्यक्ष गोवर्धन यदु तिल्दा,नेवरा मंडल अध्यक्ष विजय हरिरामानी सहित अन्य सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्तागण उपस्थित होंगे।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment