शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सासाहोली में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
गोवर्धन यदु
तिल्दा नेवरा सासाहोली, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सासाहोली में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप शाला विकास समिति की अध्यक्ष श्रीमती रानी सौरभ जैन, प्राचार्य सुभाष शर्मा, समिति के सदस्य सौरभ जैन, अमरजीत पासवान,व्याख्याता अशोक बघेल, व्याख्याता नीता डहरिया, एवं विद्यार्थियों व शिक्षकों ने सामूहिक योगाभ्यास कर नियमित योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती रानी सौरभ जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है। उन्होंने बच्चों से प्रतिदिन योग एवं प्राणायाम करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अनुशासित जीवन जीने का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने भी पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास में भाग लिया और योग के महत्व को समझा।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि श्रीमती रानी सौरभ जैन ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से स्वस्थ, सशक्त और सकारात्मक समाज का निर्माण संभव है।
विद्यालय परिवार ने उनके प्रेरणादायी उद्बोधन के लिए आभार व्यक्त किया।

0 Comments
Post a Comment