बिजली बिल वृद्धि एवं विघुत कटौती को लेकर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया जायेगा कांग्रेस द्वारा

0
 गोवर्धन यदु*
तिल्दा नेवरा 
*बिजली बिल में वृद्धि के खिलाफ 17 जून को प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला दहन*

*छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बिजली बिलों में की गई भारी बढ़ोतरी, आम जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ एवं भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में रायपुर जिले के समस्त माननीय पूर्व मंत्रीगण, माननीय पूर्व विधायकगण, माननीय कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशीगणो, पीसीसी के  प्रदेश पदाधिकारीगणो की विशेष उपस्थिति एवं जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर शहर के जिला अध्यक्ष श्री कुमार शंकर मेनन एवं जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के संयुक्त नेतृत्व में  दिनांक 17 जून, प्रातः 11:00 बजे, बिजली कार्यालय डंगनिया, रायपुर (धुप्पड़ पेट्रोल पंप के पीछे) में घेराव प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया है।*

अतः रायपुर जिले के समस्त  जिला ग्रामीण कांग्रेस के समस्त पदाधिकारीगण, ब्लॉक अध्यक्षगण, ब्लॉक पदाधिकारी गण मोर्चा-प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्षगण, ग्राम अध्यक्षगण, बूथ अध्यक्षगण, जिला पंचायत सदस्यगण, जनपद सदस्यगण, सरपंचगण, पार्षदगण एवं समस्त कांग्रेसजन से आग्रह है कि जिस प्रकार किसानों की समस्या खाद बीज को लेकर कलेक्टर कार्यालय घेराव को आप सभी सम्मानित कांग्रेस जनों ने सफल बनाया है ठीक उसी तरह आम जनता की बिजली बिल बढ़ोतरी की समस्या को लेकर इस आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में समय पर उपस्थित होकर बिजली बिल बढ़ोतरी के खिलाफ इस जनआंदोलन को सफल बनाएं। सभी पदाधिकारीयो की उपस्थिति अनिवार्य है।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment