कांकेर दौरे पर उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा से भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारियों की शिष्टाचार मुलाकात, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

0

कांकेर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री के कांकेर दौरे के दौरान विश्रामगृह में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात की।

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा मंडल नरहरपुर के अध्यक्ष रामेश्वर साहू एवं युवा मोर्चा कार्यालय प्रभारी देविन देव निषाद ने उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने प्रदेश में नक्सल उन्मूलन की दिशा में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रभावी प्रयासों की सराहना करते हुए नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ के संकल्प के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ भी दीं।

मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास, युवाओं की भागीदारी, सुशासन, संगठनात्मक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही कांकेर जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के विकास कार्यों और आम जनता की अपेक्षाओं पर भी सकारात्मक संवाद हुआ।

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने युवाओं की सक्रिय भागीदारी को लोकतंत्र और राष्ट्र निर्माण के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए समाज एवं संगठन के हित में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

अंत में भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने प्रदेश की शांति, समृद्धि एवं निरंतर विकास की कामना करते हुए उप मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। यह शिष्टाचार मुलाकात सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment