कोयलीबेड़ा में सांसद-विधायक को काला झंडा दिखाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

0

*लोकेशन:कांकेर ग्रामीण*
*रिपोर्टर संतोष बाजपेयी*

*कांकेर ग्रामीण*
ब्लॉक मुख्यालय कोयलीबेड़ा में आयोजित संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे क्षेत्र के सांसद एवं विधायक का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काला झंडा दिखाकर विरोध किया। दुर्गा पेट्रोल पंप के सामने कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जनसमस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर सवाल उठाए।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप था कि नौतपा के दौरान करीब 45 डिग्री तापमान में क्षेत्र की जनता अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरकर चक्का जाम आंदोलन कर रही थी, उस समय सांसद और विधायक जनता के बीच नजर नहीं आए। इसी मुद्दे को लेकर कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के दौरान विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद और विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बताया जा रहा है कि विधायक विक्रम उसेंडी ने विरोध प्रदर्शन को देखते हुए रास्ते में वाहन बदल लिया। वहीं, मौके पर मौजूद पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं को सड़क से हटाने का प्रयास किया, इस दौरान धक्का-मुक्की की स्थिति भी देखने को मिली।
विरोध प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए कार्यक्रम स्थल के आसपास तनावपूर्ण माहौल बना रहा, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई और शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम संपन्न कराया गया।
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment