जामगांव में भाजपा शक्ति केंद्र की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुआ मंथन
नरहरपुर। विकासखंड नरहरपुर अंतर्गत ग्राम जामगांव में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी शक्ति केंद्र जामगांव की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक हाई स्कूल मैदान में संपन्न हुई। बैठक से पूर्व भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्थानीय हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना, आरती एवं प्रार्थना कर देश की सुख-समृद्धि, क्षेत्र के विकास तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी नेतृत्व की कामना की।
इसके पश्चात आयोजित बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी, जनसंपर्क अभियान तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा एवं मंथन किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए शक्ति केंद्र प्रभारी हेमंत कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन है, जिसकी वास्तविक शक्ति उसके समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोडने तथा प्रत्येक गांव में पार्टी की गतिविधियों को सक्रिय रूप से संचालित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करे।
किसान मोर्चा मंत्री संजय शोरी ने संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल राजनीतिक संगठन को मजबूत करना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभपहुंचाना भी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निरंतर जनसंपर्क बनाए रखने, आपसी समन्वय बढ़ाने तथा पार्टी द्वारा संचालित कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।
वहीं पिछड़ा वर्ग महामंत्री नरेंद्र नाग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत अभियान, जल जीवन मिशन, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार, बुनियादी ढांचे के विकास तथा सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी अनेक योजनाओं ने देश के करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभसमाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन के निर्देशानुसार केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई। कार्यकर्ताओं को बताया गया कि मंडल एवं बूथ स्तर पर विशेष हवन-पूजन, आरती, प्रार्थना, जनसंपर्क, जनजागरण एवं सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही सभी कार्यक्रमों की फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तथा सरल ऐप पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान संगठन की आगामी रणनीति, बूथ समितियों की सक्रियता, शक्ति केंद्रों की कार्ययोजना तथा पार्टी के जनाधार को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने तथा पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।
"आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा शक्ति केंद्र प्रभारी हेमंत कौशिक, किसान मोर्चा मंत्री संजय शोरी, पिछड़ा वर्ग महामंत्री नरेंद्र नाग, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नाथूराम मरकाम, हरिश्चंद्र शोरी, गौरव शोरी, मनोज बघेल, संतोष साहू, नारायण निषाद, सतीश जूरी, महादेव पद्माकर, दशरथ नेताम सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन हाई स्कूल मैदान, ग्राम जामगांव में दोपहर 2 बजे किया गया, जहां संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए व्यापक चर्चा एवं मंथन किया गया।

0 Comments
Post a Comment