चौकी सिलयारी क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में बड़ा खुलासा
तिल्दा नेवरा
मामले में पहले ही एसपी ग्रामीणर श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने थाना प्रभारी जितेंद्र दुबे को निलंबित कर दिया है सुशील वर्मा नए प्रभारी बनाये गए है ।
गोवर्धन यदु तिल्दा नेवरा
तिल्दा नेवरा ( सिलयारी)*चौकी सिलयारी क्षेत्र में दर्ज दुष्कर्म के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दो दुष्कर्म आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।दो बिचौलियों सहित पीड़िता के दादा गिरफ्तार*01 लाख 30 हजार रूपये लेकर मामले को दबान का आरोप*
चौकी सिलयारी क्षेत्र में दर्ज दुष्कर्म के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दो दुष्कर्म आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।, पता चला कि पीड़िता के दादा ने स्वयं अपनी नातिन से संबंधित दुष्कर्म के मामले को दबाने का प्रयास किया था। जांच में यह तथ्य सामने आया कि उन्होंने आरोपी ईश्वर घृतलहरे के परिजनों से दुष्कर्म की घटना को छिपाने के एवज में 01 लाख 30 हजार रूपये नगद प्राप्त किए थे। इस लेन-देन का वीडियो भी बनाया गया था। साथ ही, उन्होंने दूसरे आरोपी को फोन कर धमकी भी दी थी।
जांच में यह भी पाया गया कि पीड़िता के दादा ने अपने पूर्व कथनों में अपनी नातिन के साथ किसी प्रकार की घटना होने से इनकार किया था। बाद में, लोगों से यह सुनने के बाद कि दुष्कर्म के मामले में शासन से 04 लाख रूपये की सहायता राशि मिल सकती है, उन्होंने पुनः जांच कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था।
इस प्रकार गंभीर अपराध के मामले को धन लेकर दबाने के आरोप में पुलिस ने पीड़िता के दादा, सीताराम मेडिकल स्टोर के संचालक चन्द्रशेखर यदु तथा टुकेन्द्र वर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

0 Comments
Post a Comment