भुनेश्वर यादव की हत्यारों को मिले फ़ासी की सजा -- यादव समाज महासमुंद
गोवर्धन यदु
तिल्दा नेवरा - ग्राम मंदिर हसौद मैं रहकर काम करने वाले गृह ग्राम चकचकी बागबाहरा के निवासी स्वर्गीय भाई साहब भुनेश्वर यादव जी की निर्मम हत्या करने वाले सभी हत्यारों की फांसी की सजा की मांग यादव समाज महासमुंद द्वारा किया गया है... ताकि पीड़ित परिवार को न्याय एवंअपराध में लिप्त अपराधी प्रवृत्तिं के लोगों के मन में कानून का भय व्याप्त हो.......।
इसी कड़ी में आज अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के पदाधिकारीयों द्वारा जिलाअध्यक्ष विनोद यादव एवम वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राम आसरे यादव के नेतृत्व में जिलाधीश महोदय श्री विनय कुमार लन्गेह जी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदय जी के नाम जिला कार्यालय महासमुंद में ज्ञापन सॉपा गया.... क्योंकि भुनेश्वर यादव जी अत्यंत गरीब परिवार से रहे थे, उनके निर्मम हत्या पश्चात् उनके ऊपर आश्रित गरीब परिवार के सामने आर्थिक तंगी एवं जीवन संकट पैदा हो गया है.... इस कारण समाज ने यह भी मांग किया है कि भुनेश्वर यादव जी के परिवार को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा एक करोड़ की सहायता राशि भी प्रदान की जावे..।
आज ज्ञापन सौपने वालों में श्री राम आसरे यादव जी, विनोद यादव जी, आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्याशी भैया संजय यादव जी, मंगधा यादव समाज के जिला अध्यक्ष श्री शरद कुमार हंस, सुंदर यादव मिलाप यादव, सतीश यादव,संजय यादव,,सुरेश यादव, मनोहर यादव एवं राजकुमार यादव मुख्य रूप से शामिल रहे....

0 Comments
Post a Comment