सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर गरियाबंद पुलिस द्वारा ‘‘एकता वृक्षारोपण अभियान’’ के तहत पुलिस थाना ग्राऊण्ड में लगाए पौधे।

0
गोवर्धन यदु
तिल्दा नेवरा।  रायपुर जिला के  ग्रामीण  सी एस पी विरेन्द्र चतुर्वेदी थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी के दिषा-निर्देष में स्कूली बच्चों को सुरक्षित और जागरूक बनाने के लिए लगातार विशेष सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में थाना तिल्दा नेवरा पुलिस टीम ने जागरूकता शिविर का आयोजन किया। जो स्कूलों में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित किया गया।
    स्कूली छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम से बचने, यातायात नियमों का पालन करने, पाक्सो एक्ट के प्रावधानों और डायल 112 की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही गुड टच-बैड टच की सीख, छोटे बच्चों को आत्मरक्षा और खुद को सुरक्षित रखने के लिए गुड टच और बैड टच के अंतर को बहुत ही सरल भाषा में समझाया गया।         
 पर्यावरण संरक्षण इस ऐतिहासिक जयंती वर्ष को यादगार बनाने के लिए पुलिस अधिकारियों, नगर पालिका परिषद तिल्दा नेवरा वार्ड नंबर 21 के पार्षद श्रीमती रानी सौरभ जैन,डा  राजेश चंदानी प्राचार्य  बी एन बी ,शिक्षकों और बच्चों ने मिलकर स्कूल परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment