सरस्वती शिशु मंदिर संबलपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश

0

*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*

*भानुप्रतापपुर*
 सरस्वती शिशु मंदिर संबलपुर में नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ अवसर पर शाला प्रवेश उत्सव, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में नव प्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत कर उन्हें शिक्षा के नए सफर के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात विद्यालय में प्रवेश लेने वाले भैया , बहनों का तिलक वंदन एवं मुंह मीठा कराकर स्वागत किया गया। साथ ही सभी भैया बहनों को पुस्तक वितरण भी किया गया। इसके पश्चात कक्षा अष्टम में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान आने वाले  बहनों का तिलक वंदन एवं मुंह मीठा कराकर गिफ्ट देकर स्वागत किया गया, सरस्वती शिशु मंदिर संबलपुर का कक्षा चतुर्थ का भैयाजी सुक्षित बाजपेयी मेधावी परीक्षा में छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता, अपने ग्राम संबलपुर एवं अपने विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर का नाम रोशन किया, इन्हें भी मुख्य अतिथि एवं समस्त अतिथियों के द्वारा सम्मान किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती अनीता रावटे सरपंच संबलपुर, अध्यक्षता शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष सुश्री नलिनी प्रभा बाजपेयी, विशेष अतिथि श्रीमती गिरिजा देवी साहू जनपद सदस्य, पारसमल जी बोथरा व्यवस्थापक सरस्वती शिशु मंदिर संबलपुर,भवसार जी विभाग समन्वयक सरस्वती शिशु मंदिर,प्राचार्य श्री खिलावन  साहू जी सहित विद्यालय के सभी आचार्य, एवं दीदी जी उपस्थित रही।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment