भाजपा मंडल नरहरपुर की कार्यसमिति बैठक संपन्न, संगठन सशक्तिकरण एवं आगामी कार्यक्रमों पर हुई विस्तृत चर्चा

0

नरहरपुर। भारतीय जनता पार्टी मंडल नरहरपुर की कार्यसमिति बैठक शुक्रवार को सांस्कृतिक भवन, नरहरपुर में मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार भास्कर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का आयोजन भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व तथा जिला अध्यक्ष महेश जैन के निर्देशानुसार किया गया।

बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, कांकेर जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक रंजना साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि मंडल प्रभारी विजय कुमार मंडावी की विशेष उपस्थिति रही। बैठक की शुरुआत भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के उद्घोष के साथ माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई।

बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण अभियान, सदस्यता विस्तार, सेवा गतिविधियों तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य अतिथि रंजना साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।

मंडल प्रभारी विजय कुमार मंडावी ने संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर मार्गदर्शन दिया। वहीं मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार भास्कर ने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर नियमित संपर्क, जनसंपर्क अभियान तथा संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का आग्रह किया।

बैठक में प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक एवं सह-संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बूथ संयोजक, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ध्रुव, सुशीला सिन्हा, निरंजन सिन्हा, आकांक्षा साहू, उषा साहू, रगीता यूके, रुक्मणी सिंह, लीला सिन्हा, उमा सिन्हा, रेवती सिन्हा, डेविड देव निषाद, हेमंत साहू, भूपेश नेताम, गोपाल साहू, रामेश्वर साहू, लियाकत खान, आगेश कुमार, सहित भाजपा मंडल नरहरपुर के अनेक कार्यकर्ता, महिला मोर्चा पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में मंडल महामंत्री लक्ष्मी नारायण साहू ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के आगामी कार्यक्रमों में भी इसी प्रकार सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment