जायसवाल नेको इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा सीएसआर मद से ग्राम पंचायत सिलतरा के शासकीय प्राथमिक शाला में 49 लाख रुपये से अधिक की लागत से निर्मित शाला भवन का लोकार्पण विधायक धरसींवा श्री अनुज शर्मा द्वारा सम्पन्न
गोवर्धन यदु
तिल्दा -नेवरा जायसवाल नेको इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) गतिविधियों के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिलतरा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में 49 लाख रुपये से अधिक की लागत से विद्यार्थियों के शिक्षा अध्ययन हेतु नवनिर्मित 6 कमरों वाला शाला भवन का लोकार्पण आज धरसींवा विधायक श्री अनुज शर्मा के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री अनुज शर्मा ने कहा, _"जायसवाल नेको इंडस्ट्रीज लिमिटेड का यह प्रयास सराहनीय है। शिक्षा के क्षेत्र में उद्योग जगत का योगदान समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस नवीन भवन से सिलतरा क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का बेहतर माहौल मिलेगा। शासन का लक्ष्य है कि अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा की ज्योति पहुंचे।"_
जायसवाल नेको इंडस्ट्रीज लिमिटेड मानव संसाधन विभाग के अध्यक्ष श्री आलोक पांडे ने बताया कि हमारे कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री रमेश जायसवाल जी, ग्रुप डायरेक्टर श्री अवनीश जायसवाल जी के निर्देशन एवं एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री एस के स्वेन के मार्गदर्शन में संयंत्र के आसपास गांव में शिक्षा स्वास्थ्य एवं ग्रामीण विकास परियोजना के अंतर्गत विभिन्न विकास के कार्य निरंतर कराए जा रहे हैं ! इसी कड़ी में आज इस नवनिर्मित स्कूल भवन का लोकार्पण किया गया
*परियोजना के मुख्य बिंदु:*
1. *सीएसआर सहयोग*: जायसवाल नेको इंडस्ट्रीज लिमिटेड
2. *परियोजना लागत*: 49 लाख रुपये से अधिक
3. *निर्माण कार्य*: 6 कक्ष एवं बरामदा
4. *लाभार्थी*: शासकीय प्राथमिक शाला सिलतरा में अध्ययनरत 200+ विद्यार्थी इस परियोजना से विद्यार्थी लाभान्वित होंगे
कार्यक्रम में जनपद पंचायत धरसीवा के अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला दिलेन्द्र सेन, ग्राम पंचायत सिलतरा श्रीमती शांति वर्मा, उप सरपंच रामकुमार वर्मा ,शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संजू साहू जायसवाल नेको इंडस्ट्रीज लिमिटेड मानव संसाधन विभाग के मोहम्मद मोहिबुल्लाह खान
उपमहाप्रबंधक , रामस्नेही गौराहा, राजेंद्र राठौड़, अमित सिंह, शुभांशुनायक, शिक्षा विभाग से विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री अमित तिवारी प्राचार्य श्रीमती नीलम द्विवेदी, पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक अजय देवांगन, प्राथमिक शाला विद्यालय के प्रधान पाठक बबिता जैन, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, सदस्य, शिक्षकगण, पालक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
सरपंच एवं शाला परिवार ने नवनिर्मित भवन के लिए जायसवाल नेको इंडस्ट्रीज लिमिटेड प्रबंधन एवं विधायक श्री अनुज शर्मा का आभार व्यक्त किया।

0 Comments
Post a Comment