बिलासपुर जिला पत्रकार संघ ने सर्व यादव समाज के अध्यक्ष रमेश यदु का सम्मान किया।
तिल्दा नेवरा -ग्लोबल जर्नलिस्ट एवं मीडिया संघ छत्तीसगढ़ के बंशीवाला होटल बिलासपुर आयोजित सम्मान समारोह में सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदू का समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी काम करने पर संघ की ओर से सम्मानित किया गया इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें धन्यवाद स्थापित किया और कहा कि पत्रकार जगत देश का चौथा स्तंभ है ।उनके कंधों पर बहुत बड़ी जवाबदारी है हर पत्रकार अपने हाथ के हथेली मैं जान लेकर चलता है और कलम की ताकत से समाज को आईना दिखाता है ऐसी कलम कारों को मैं प्रणाम करता हूं लेकिन कई पत्रकार द्वेष पूर्ण भी समाचार प्रकाशित करते हैं जो कि नहीं होना चाहिए और हुआ है तो इसकी चिंता हमें करनी चाहिए समाज को दिशा देने वाला यह पत्रकार जगत आज पूरी आशा भरे निगाहें से देख रही है मुझे आशा है कि आज विभिन्न क्षेत्र में अग्रणी काम करने वालों का सम्मान करके पत्रकारों ने बहुत बड़ा काम किया है जिससे भुलाया नहीं जा सकता आज का दिन निश्चय ही ऐतिहासिक होगा आयोजकों को उन्होंने बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया। कि मेरे जैसे छोटे से सामाजिक कार्यकर्ता को आज पत्रकार जगत के बीच में सम्मान दिए उसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

0 Comments
Post a Comment