8 दिन बाद भी नये सीईओ जीएल चुरेंद्र को नहीं मिला वित्तीय प्रभार10जुलाई से फिर ताला लगाकर धरना प्रदर्शन करेंगे, सरपंच, जनपद सदस्य

0

TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट

भानुप्रतापपुर
जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल के नये सीईओ जीएल चुरेंद्र को 8दिन समय बीतने के बाद भी पुराने सीईओ सुरेन्द्र बंजारे वित्तीय प्रभार नहीं दे रहे हैं। सीईओ सुरेन्द्र बंजारे वित्तीय प्रभार स्वयं रखकर जिला कार्यालय में ड्यूटी कर रहे हैं। इधर वित्तीय प्रभार नहीं मिलने से सरपंचों का कामकाज ठप है।
सूत्रों मिली जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल के बाबू, इंजीनियर, ठेकेदार मिलकर काम अंदर खाने से निपटा रहे हैं।
इधर वित्तीय प्रभार नहीं मिलने से सरपंच नाराज हैं, और फिर जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल को ताला लगाकर आंदोलन करने की रणनीति बना रहे हैं।
जनपद अध्यक्ष गोपी बढ़ाई, जनपद उपाध्यक्ष आनंद तेता, सरपंच कुबेर दर्रो, सरपंच कन्हैयालाल पात्र, सरपंच लतीफ पिद्दा, सरपंच बलराम टेपरिया, सरपंच मुकेश गावड़े, राम गावड़े, सरपंच मनेसिंग सलाम, सरपंच रमशीला कोमरा, सरपंच बसंती भालेश्वर, कमला हिड़को  ने बताया कि सीईओ सुरेन्द्र बंजारे जानबूझकर नये सीईओ जीएल चुरेंद्र को वित्तीय प्रभार नहीं दे रहे।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment