अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवा दल द्वारा मनहरण लाल वर्मा को छत्तीसगढ़ प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त
गोवर्धन यदु
तिल्दा नेवरा अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अनुमोदन एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष अरुण ताम्रकार की अनुशंसा पर संगठन को मजबूत करने एवं कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मनहरण लाल वर्मा को छत्तीसगढ़ प्रदेश मीडिया प्रभारी, कांग्रेस सेवा दल के पद पर नियुक्त किया गया है।
मनहरण लाल वर्मा लंबे समय से कांग्रेस सेवा दल के निष्ठावान कार्यकर्ता रहे हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता, संवाद कौशल एवं मीडिया के प्रति समझ के कारण उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
इस नियुक्ति पर
मनहरण लाल वर्मा ने केंद्रीय नेतृत्व , प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार एवं प्रभारी महामंत्री मनोज वर्मा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवा दल का आभार व्यक्त करते हुए कहां है कि प्रदेश में पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों को प्रभावी तरीके से आम जनता तक पहुंचाया जाएगा।
सेवा दल परिवार को पूर्ण विश्वास है कि श्री वर्मा अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करेंगे।
इस अवसर पर समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री मनहरण लाल वर्मा को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

0 Comments
Post a Comment