डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर नरहरपुर मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना, पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन
नरहरपुर। भारतीय जनता पार्टी मंडल नरहरपुर के कार्यकर्ताओं ने महान राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर शिक्षाविद्, भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं भारत माता के सच्चे सपूत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती के पावन अवसर पर उनके छायाचित्र पर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने उनके राष्ट्रवादी विचारों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नरहरपुर मंडल अध्यक्ष श्री संतोष भास्कर ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए समर्पित रहा। उनके आदर्श, विचार और त्याग आज भी प्रत्येक राष्ट्रभक्त के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को डॉ. मुखर्जी के बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहना चाहिए।
इस अवसर पर मुकेश संचेती ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्श एवं राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना आज भी उतनी ही प्रासंगिक है। उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाना हम सभी का दायित्व है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से असकरण ध्रुव, सुशीला सिन्हा, निरंजन सिन्हा, आकांक्षा साहू, उषा साहू, रगीता यूके, रुक्मणी सिंह, लीला सिन्हा, उमा सिन्हा, रेवती सिन्हा, डेविड देव निषाद, हेमंत साहू, गोपाल साहू, रामेश्वर साहू सिख, लियाकत खान, आगेश कुमार एवं लक्ष्मी नारायण साहू सहित भाजपा मंडल नरहरपुर के अनेक कार्यकर्ता, महिला मोर्चा पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण एवं समाज सेवा के संकल्प के साथ किया गया। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।

0 Comments
Post a Comment