रेलवे ओवरब्रिज पर खड़े भारी ट्रकों से दुर्घटना की आशंका, संबंधित विभाग से कार्रवाई की मांग

0

*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*

*भानुप्रतापपुर*
 नगर के रेलवे ओवरब्रिज पर पहली लेन में भारी ट्रकों के खड़े रहने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। ओवरब्रिज से प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया, चारपहिया एवं अन्य वाहन गुजरते हैं। ऐसे में सड़क पर खड़े ट्रक वाहन चालकों के लिए खतरा बन रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक सामने खड़े ट्रकों के कारण वाहन चालकों को लेन बदलनी पड़ती है, जिससे हादसे की संभावना बनी रहती है। विशेषकर रात के समय और तेज रफ्तार वाहनों के लिए यह स्थिति और अधिक जोखिमपूर्ण हो जाती है।
क्षेत्रवासियों ने यातायात पुलिस से मांग की है कि रेलवे ओवरब्रिज पर अनावश्यक रूप से खड़े किए जाने वाले भारी वाहनों पर तत्काल कार्रवाई की जाए तथा नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय दुर्घटना से बचा जा सके।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment