जामगांव में उद्योगिनी संस्था का स्थापना दिवस मनाया गया, किसानों को लाख उत्पादन एवं वृक्षारोपण का दिया गया प्रशिक्षण
नरहरपुर। विकासखंड नरहरपुर अंतर्गत ग्राम जामगांव में वित्तीय वर्ष _*2026-27*_ के तहत संचालित "लाख उत्पादन से आजीविका संवर्धन, लाख बागान सहयोग एवं क्षमता वर्धन कार्यक्रम" के अंतर्गत उद्योगिनी संस्था द्वारा स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर _*किसानों एवं महिला स्व-सहायता समूह*_ की सदस्यों को लाख उत्पादन, आजीविका संवर्धन, पर्यावरण संरक्षण तथा वृक्षारोपण के महत्व पर विस्तृत प्रशिक्षण एवं तकनीकी जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम की *_मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत जामगांव की सरपंच श्रीमती भगवती उइके_* ने कहा कि लाख उत्पादन ग्रामीण किसानों के लिए आय बढ़ाने का एक प्रभावी एवं लाभकारी माध्यम है। उन्होंने किसानों से आधुनिक तकनीकों को अपनाकर लाख उत्पादन को बढ़ावा देने का आह्वान किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए प्रत्येक व्यक्ति से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनका संरक्षण करने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं स्वच्छ वातावरण बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की।
इस अवसर पर _*पशु चिकित्सक डॉ. जय कुमार जैन*_ ने किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से कृषि एवं पशुपालन अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि कृषि, पशुपालन एवं लाख उत्पादन का समन्वय ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने पशुओं के स्वास्थ्य प्रबंधन, आधुनिक पशुपालन तकनीकों तथा कृषि के साथ समन्वित खेती अपनाने की उपयोगी जानकारी देकर किसानों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही किसानों को लाख उत्पादन की उन्नत तकनीक, मेजबान वृक्षों की देखभाल, कीट प्रबंधन, उत्पादन बढ़ाने के उपाय एवं आजीविका संवर्धन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना, उन्हें स्वरोजगार से जोड़ना तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में उद्योगिनी संस्था के चंद्रप्रकाश बरसागड़े एवं उनकी टीम, वाटरएड के प्रतिनिधि, पशु चिकित्सक डॉ. जय कुमार जैन, ज्ञानदीप स्व-सहायता समूह की सदस्य रामेश्वरी सिन्हा, जमुना सिन्हा, ईश्वरी मरकाम, रिंकी मरकाम, माहेश्वरी, बिंदा, पुनीता मरकाम, देवकुंवर, चिंताबती, हेमलता, कौशल्या, अनीता, धार्मिन माधुरी सहित बड़ी संख्या में किसान, महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

0 Comments
Post a Comment