डोमपदर में भाजपा शक्ति केंद्र मासूलपानी की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार एवं बूथ सशक्तिकरण पर हुआ मंथन

0

नरहरपुर। नरहरपुर ब्लॉक अंतर्गत के शक्ति केंद्र भारतीय जनता पार्टी मंडल मासूलपानी की मासिक बैठक ग्राम डोमपदर में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए शक्ति केंद्र प्रभारी हेमंत साहू ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से होती है। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर नियमित संपर्क, संगठनात्मक कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन तथा पार्टी की रीति-नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार भास्कर ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए अनुशासन, समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को पूरी जिम्मेदारी और समन्वय के साथ सफल बनाया जाए तथा प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।

बैठक में ध्रुव कुमार सरोज ने कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने और जनसंपर्क अभियान को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। वहीं बालाराम नेताम एवं रायसिंह जूरी ने संगठन विस्तार, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए निरंतर सक्रिय रहने की बात कही।

बैठक के दौरान बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को सशक्त बनाने, सदस्यता विस्तार, जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने तथा आगामी कार्यक्रमों को समयबद्ध एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने पर विशेष मंथन किया गया। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया।

बैठक के अंत में संगठन की मजबूती, अनुशासन एवं आगामी कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन का सामूहिक संकल्प लिया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं सक्रियता के साथ संगठन हित में कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।

बैठक में हरिश्चंद्र सोरी, भुनेश्वर नायक, रंजीत मरकाम, कली यादव, कैलाश कुमार यादव, बलिराम यादव, गणपत नेम, ललित जूरी, कुबल यादव, लाल सिंह वट्टी, योगेश नेम, गंभीर विश्वकर्मा, केसर मरकाम, शिवचरण सोरी, दयाराम कुंजन, प्रीतम साहू, परमेश वट्टी, मुकेश सोरी सहित शक्ति केंद्र के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment