शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोदागांव के दो विद्यार्थियों का प्रयास विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
कांकेर। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोदागांव के लिए यह वर्ष गौरवपूर्ण उपलब्धियों से भरा रहा। विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र सुमित नरेटी एवं क्षितिज भास्कर का कक्षा नवमी में प्रवेश हेतु प्रतिष्ठित प्रयास विद्यालय में चयन हुआ है। दोनों विद्यार्थियों की इस सफलता से विद्यालय, गांव तथा पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी दोनों विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (NMMS) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने माता-पिता, विद्यालय एवं गांव का नाम रोशन किया था। लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन से इन विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।
शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोदागांव पिछले कई वर्षों से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार उत्कृष्ट परिणाम देकर अपनी अलग पहचान बना रहा है। विद्यालय की यह उपलब्धि शिक्षकों की मेहनत, समर्पण और विद्यार्थियों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
विद्यालय के प्रधान अध्यापक दिनेश सेवता के मार्गदर्शन में शिक्षकों द्वारा अतिरिक्त कक्षाएं, कोचिंग, ऑनलाइन क्लास, मॉडल पेपर तथा नियमित टेस्ट के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाता है, जिसका सकारात्मक परिणाम लगातार देखने को मिल रहा है।
इस उल्लेखनीय सफलता पर संकुल प्राचार्या रिजवाना कुरैशी, संकुल समन्वयक कनस नेताम, लोमश ध्रुव, संतोषी प्रयाग, अनिल सिन्हा, टेश्वर लाल भुआर्य, आकाश शर्मा, शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष रेशमा केसरी, जनपद सदस्य पंचूराम नायक, सरपंच दूजबाई नेताम, उपसरपंच कमलेश्वरी पटेल, शिक्षाविद् एस.आर. कोरटिया, दयाराम आरदे, मधुसूदन साहू, लादूराम पटेल, किरण साहू, भावेश आरदे सहित अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें