सतनामी समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाई गुरु पूर्णिमा, गुरु अमरदास जी को किया याद

0
गोवर्धन यदु
तिल्दा नेवरा - मिशन कॉलोनी वार्ड 22 में सतनामी संत समाज द्वारा गुरु पूर्णिमा का पर्व अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस विशेष दिन पर समाज के लोगों ने सतनाम पंथ के महान संत और गुरु घासीदास बाबा जी के ज्येष्ठ पुत्र गुरु अमरदास जी की जयंती मनाई और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत जैतखाम की पूजा- अर्चना के साथ हुई। इसके बाद गुरु अमरदास जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर सामूहिक आरती की गई। उपस्थित संतों और वक्ताओं ने गुरु अमरदास जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने समाज में चेतना जगाने, समानता का अधिकार दिलाने और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया था। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया  | कार्यक्रम में रोशन गिलहरे , दिनेश टंडन , अनिल धारपे , श्रीमती आरती गिलहरे , श्रीमती रजनी माण्डले सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे उक्त संकलन सौरभ टंडन द्वारा किया ।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

एक टिप्पणी भेजें