वृक्षारोपण के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने हेतु वेस्ट टू वेस्ट वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी ने बांटे फलदार पौधे

0
गोवर्धन यदु
तिल्दा -नेवरा  । पर्यावरण संरक्षण और हरित छत्तीसगढ़ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए  संस्था वेस्ट टू वेस्ट वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी द्वारा आज स्थानीय स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर आम जनता को पर्यावरण के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संस्था द्वारा निशुल्क फलदार पौधे वितरित किए गए।

कार्यक्रम का  आयोजन रायपुर बलौदा बाजार रोड दोंदेखुर्द में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में आमजन, छात्र, महिलाएं और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए। 

संस्था के संस्थापक मनहरण लाल वर्मा ने  बताया कि इस बार विशेष रूप से आम, अमरूद, नींबू, जामुन, सीताफल और सहजन जैसे फलदार पौधों का वितरण किया गया। इसका उद्देश्य है कि एक ओर पर्यावरण का संरक्षण हो और दूसरी ओर लोगों को घर पर ही शुद्ध फल भी उपलब्ध हो सकें।

संस्था के अध्यक्ष भानु राम वर्मा ने  कहा  जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण के दौर में हर व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। पेड़ लगाना ही नहीं, उसकी देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी है। वेस्ट टू वेस्ट वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी आगे भी स्कूल, कॉलेज और गांव-गांव में ऐसे अभियान चलाती रहेगी 

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पौधे प्राप्त कर उन्हें अपने घर, खेत और सार्वजनिक स्थानों पर लगाने का संकल्प लिया। संस्था द्वारा पौधों की देखभाल के लिए लोगों को आवश्यक जानकारी भी दी गई।

 फलदार पौधे  वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में  कमल भारती,चंद्रशेखर 
थवाईत , महेश थवाईत , और बहुत से सामाजिक कार्यकर्ता ने सहभागिता किया

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment