पेपर लीक नहीं होना चाहिए, लेकिन इस मुद्दे पर राजनीति से परीक्षार्थियों का भला नहीं होगा: नरोत्तम सिंह चौहान

0
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*

*भानुप्रतापपुर*
 प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रचार-प्रसार मंत्री नरोत्तम सिंह चौहान ने पेपर लीक के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं किसी भी स्थिति में नहीं होनी चाहिए, लेकिन इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति करने से परीक्षार्थियों का कोई भला नहीं होगा।
नरोत्तम सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के शासनकाल में केंद्र सहित कई राज्यों में पेपर लीक की घटनाएं सामने आई थीं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि उस समय किन-किन शिक्षा मंत्रियों ने इस्तीफा दिया था, कांग्रेस को इसका जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि परीक्षाएं पहले भी होती रही हैं और पेपर लीक की घटनाएं भी सामने आती रही हैं।
उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने वर्षों से पढ़ाए जा रहे पुराने और गलत सिलेबस में बदलाव किया है। चौहान ने आरोप लगाया कि मुद्दाविहीन हो चुकी कांग्रेस और उसके सहयोगी दल अब छात्रों के नाम पर राजनीतिक मुद्दा खड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं।
भाजपा नेता ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस की इस राजनीति को भली-भांति समझ चुकी है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में जनता कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को इसका करारा जवाब देगी।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment