मां मावली मंदिर में माता पहुंचनी एवं सावनाही कार्यक्रम मनाया गया।

0
गोवर्धन यदु
तिल्दा नेवरा। मां मावली मंदिर समिति, सेवा समिति एवं ग्राम वासी द्वारा दिनांक 23/07/2026 दिन गुरुवार को सायं 04 बजें से जस गीत माता सेवा करते नगर भ्रमण करते हुए छोटे तालाब शीतला मंदिर  में विधि विधान पूर्वक पुजा अर्चना कर आषाढ़ अमावस्या के शुभ अवसर पर माता पहुंचनी एवं जुडवास पर्व श्रद्धा भक्ति व हषोल्लास के साथ मनाया गया। एवं 26/07/2026 मां मावली मंदिर में  रविवार को सावनाही कार्यक्रम सुबह 08 बजे से सायं 04 बजें तक लिखा गया जो कि यह पर्व मुख्य रूप से खेती  किसानी करने वाले कृषकों के जान माल की सुरक्षा हेतु किसान अपने घर कोठार में गोबर से भृति चीत बना कर अपने व अपने माल मावेशी को किसी तरह रोग ना हो जिससे जान माल की सुरक्षा बना रहे। इस लिए सावनाही मनाया जाता हैं। इस अवसर पर सावन माह के पुर्व ही रविवार को यह कार्यक्रम मनाया गया जिसमें ग्रामीण जन एवं ग्रामवासियों ने सहयोग किया । इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से मां मावली मंदिर समिति के अध्यक्ष दिलीप देवांगन , उपाध्यक्ष गोवर्धन यदु सचिव शिवकुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष मुरली मनोहर वर्मा, कन्हैया यादव,चोवा राम वर्मा,दुवारिका नायक,कुलपत सिंह चौहान मनोहर यादव, गजानंद वर्मा, नारायण वर्मा, कन्हैया वर्मा,‌सोनल वर्मा,हेमंत देवांगन,  ,खिलेश देवांगन, जयदीप निषाद, पवन निर्मलकर सहित समस्त ग्राम वासियों ने सहयोग किया।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment