छत्तीसगढ़ कांग्रेस सेवा दल दिल्ली पहुंचकर धरना स्थल जंतर मंतर पर भोजन-पानी व स्वच्छता में सहयोग प्रदान किया

0
 गोवर्धन यदु
 तिल्दा -नेवरा। NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पहुंचा छत्तीसगढ़ कांग्रेस सेवा दल का 142 सदस्यीय दल 

रायपुर, 27 जुलाई 2026 : NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किए जाने के विरोध में नई दिल्ली के जंतर-मंतर धरना स्थल पर चल रहे छात्र आंदोलन को समर्थन देने के लिए कांग्रेस सेवा दल, छत्तीसगढ़ का 142 सदस्यीय दल आज दिल्ली पहुंचा था

कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय  श्रीनिवास बी. वी.  जी के निर्देश पर तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष श्री अरुण ताम्रकार जी के नेतृत्व में यह दल जंतर-मंतर पहुंचा और आंदोलनकारी छात्रों के समर्थन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

 छत्तीसगढ़ कांग्रेस सेवादल प्रदेश मीडिया प्रभारी मनहरण लाल वर्मा ने बताया कि दिल्ली प्रवास के दौरान सेवादल के कार्यकर्ताओं ने आंदोलन में शामिल छात्रों के लिए पानी भोजन एवं स्वच्छता की व्यवस्था में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। साथ ही रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रमों में भी सेवादल के साथियों ने अपनी सेवाएं दीं। 

सेवादल के पदाधिकारियों ने कहा कि छात्रों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी और सेवा दल छात्रों के भविष्य की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करती रहेगी। यह आंदोलन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष माननीय श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में छात्रों की आवाज को मजबूती प्रदान करने के लिए है।

जंतर-मंतर पर आंदोलन सफलतापूर्वक संपन्न होने के पश्चात छत्तीसगढ़ सेवा दल का यह 142 सदस्यीय दल वापस रायपुर पहुंच गया है।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment