तिल्दा नेवरा।सिमगा-स्कूलों में यातायात एवं साइबर जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को दिए सुरक्षा के अहम टिप्स गोवर्धन यदु

0
गोवर्धन यदु
तिल्दा नेवरा से रायपुर राजधानी एवं बिलासपुर सड़क  मार्ग पर स्थित सिमगा में सड़क सुरक्षा और साइबर अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से सिमगा यातायात पुलिस द्वारा गुरुवार को शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल नवागांव, दामाखेड़ा एवं बनसंकरा में यातायात एवं साइबर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों को सुरक्षित यातायात और डिजिटल सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

यातायात पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा सड़क पार करते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करने की समझाइश दी। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।

कार्यक्रम में सिमगा यातायात थाना के सहायक उप निरीक्षक जागेश्वर ध्रुव ने साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताते हुए विद्यार्थियों को किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाता, एटीएम, सीवीवी नंबर या पासवर्ड जैसी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचने, फर्जी कॉल और ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने तथा किसी भी साइबर अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। विद्यार्थियों ने अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

एक टिप्पणी भेजें