सिमगा - शनिदेव मंदिर के पास दर्दनाक हादसा, एंबुलेंस-बाइक की टक्कर में चेतन यादव की मौत ।
गोवर्धन यदु
तिल्दा नेवरा से लगे हुए सिमगा के पास ग्राम झिरिया के शनिदेव मंदिर के पास बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में हथबंद निवासी चेतन यादव की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य केंद्र सिमगा की एंबुलेंस और बाइक के बीच आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चेतन यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायल चेतन यादव को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने एम्बुलेंस चालक के विरुद्ध अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है ।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें