साप्ताहिक बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

0

*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*

*भानुप्रतापपुर*
दुर्गूकोंदल के साप्ताहिक शुक्रवार बाजार में लगातार बढ़ रही यातायात अव्यवस्था को लेकर जागरूक युवा मंच, ब्लॉक दुर्गूकोंदल ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि ब्लॉक मुख्यालय दुर्गूकोंदल में प्रत्येक शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार लगता है, लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के कारण बाजार क्षेत्र में भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है। इससे स्थानीय नागरिकों और बाजार आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। संगठन ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो बड़ी सड़क दुर्घटना हो सकती है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि पूर्व में भी लापरवाही के कारण सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार दिवस पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए, सड़क किनारे लगी दुकानों को हटाया जाए, आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग की जाए, दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के लिए अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किया जाए तथा हाहालद्दी से दुर्गूकोंदल तक गुजरने वाले भारी वाहनों की रफ्तार नियंत्रित कराई जाए।
जागरूक युवा मंच ने प्रशासन से मांगों पर तत्काल कार्रवाई कर साप्ताहिक बाजार में सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है। ज्ञापन की प्रति थाना प्रभारी, दुर्गूकोंदल को भी प्रेषित की गई है।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment