जच्चा-बच्चा मौत मामला: शासकीय अस्पताल भानुप्रतापपुर पर भी कार्रवाई, दो नर्सें सस्पेंड

0

*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*

*भानुप्रतापपुर*
 जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में जिला स्वास्थ्य विभाग ने शासकीय अस्पताल भानुप्रतापपुर पर भी कार्रवाई की है। विभागीय जांच के बाद अस्पताल में कार्यरत दो स्टाफ नर्स रजनी और रोसम्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया गया है। वहीं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत कार्यरत स्टाफ नर्स रीता बघेल की वार्षिक वेतन वृद्धि (इंक्रीमेंट) पर रोक लगा दी गई है।
जानकारी के अनुसार, विभागीय जांच में ड्यूटी के दौरान लापरवाही एवं उपचार में कथित कोताही सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद अस्पताल प्रशासन एवं स्वास्थ्य अमले में हड़कंप मच गया है।
गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व शासकीय अस्पताल भानुप्रतापपुर में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया था, जिसके बाद गठित जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को सौंपी थी। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि मरीजों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जवाबदेही तय करते हुए आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment